लाइव न्यूज़ :

विजेंदर का अजेय रिकॉर्ड तोड़कर खुशी मिली : लोपसान

By भाषा | Updated: March 20, 2021 12:47 IST

Open in App

पणजी, 20 मार्च रूस के मुक्केबाज अर्तिश लोपसान ने कहा कि स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह के पेशेवर सर्किट पर अजेय अभियान को खत्म करने वाला पहला मुक्केबाज बनने की उन्हें खुशी है ।

छह फुट चार इंच लंबे इस मुक्केबाज ने शुक्रवार की रात विजेंदर को ‘बैटल आन शिप’ पर हराया । बीजिंग ओलंपिक 2008 के कांस्य पदक विजेता विजेंदर 2015 में पेशेवर सर्किट में उतरे थे और तब से लगातार 12 मुकाबले जीत चुके थे ।

अपना सातवां बाउट खेल रहे रूसी मुक्केबाज ने ‘मैजेस्टिक प्राइड कैसिनो’ जहाज पर हुए इस मुकाबले में जीत दर्ज करके स्थानीय दर्शकों का दिल तोड़ दिया ।

पांचवें दौर में एक मिनट और नौ सेकंड के बाद रैफरी ने रूसी मुक्केबाज को विजयी घोषित किया ।

लोपसान ने कहा ,‘‘ विजेंदर के खिलाफ मेरी रणनीति कारगर साबित हुई । वह शानदार फाइटर है और यह बेहतरीन अनुभव रहा । मुझे खुशी है कि विजेंदर सिंह का अजेय रिकॉर्ड तोड़ने वाला मै पहला मुक्केबाज बना ।’’

विजेंदर ने कहा कि वह इस हार के बाद मजबूती से वापसी करेंगे ।उन्होंने कहा ,‘‘ यह अच्छा मुकाबला था । वह युवा और दमदार मुक्केबाज है । मैं वापसी करके उसे मॉस्को में हराऊंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!