लाइव न्यूज़ :

Hangzhou Asian Games 2023: विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, सामरा ने जीत के बाद कहा-चीन में भारतीय तिरंगे को ऊपर जाते हुए देखना वास्तव में अच्छा और विशेष, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2023 15:51 IST

Hangzhou Asian Games 2023: सिफ्ट कौर सामरा ने बुधवार को यहां महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में दबदबा बनाते हुए विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि आशी चौकसी ने भी कांस्य पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘चीन में भारतीय तिरंगे को ऊपर जाते हुए देखना वास्तव में अच्छा और विशेष था। ’’आशी रजत पदक की दौड़ में थी लेकिन अंतिम शॉट (8.9) पर दूसरा स्थान गंवा बैठी। पोजीशन फाइनल में पहले-दूसरे पोडियम स्थान से वंचित रह गया।

Hangzhou Asian Games 2023: सिफ्ट कौर सामरा के लिए एशियाई खेलों में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतना संतोषजनक था लेकिन चीन में ऐसा करना भारत की इस निशानेबाज के लिए ‘विशेष’ बन गया।

सिफ्ट कौर सामरा ने बुधवार को यहां महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में दबदबा बनाते हुए विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि आशी चौकसी ने भी कांस्य पदक जीता। सामरा ने जीत के बाद कहा, ‘‘चीन में भारतीय तिरंगे को ऊपर जाते हुए देखना वास्तव में अच्छा और विशेष था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने शॉट पर ध्यान लगा रही थी। मैं सोच रही थी कि मुझे स्वर्ण पदक जीतना है। मैं जानती थी कि भारत ने एशियाड में व्यक्तिगत (50 मीटर थ्री पोजीशन) स्पर्धा में स्वर्ण पदक नहीं जीता है। मैं इस स्पर्धा में ऐसा करने वाली पहली निशानेबाज बनना चाहती थी। ’’

आशी रजत पदक की दौड़ में थी लेकिन अंतिम शॉट (8.9) पर दूसरा स्थान गंवा बैठी। उन्होंने कहा कि सामरा ने अंत में खराब शॉट के लिए उन्हें ‘डांटा’ भी था जिसके कारण भारत आठ महिलाओं के थ्री पोजीशन फाइनल में पहले-दूसरे पोडियम स्थान से वंचित रह गया।

आशी ने कहा, ‘‘कल हम चर्चा कर रहे थे कि स्वर्ण और रजत पदक दोनों ही हमारे होने चाहिए। उसने (सामरा) ने मुझे डांटा भी कि तुम अंतिम शॉट 8.9 का कैसे लगा सकती थी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे ऊपर काफी दबाव था। मैंने अपनी राइफल निकालने के बाद वापस रखी और जब मैंने ‘टाइमर’ देखा तो बस 30 सेकेंड बचे थे। मैं बिलकुल भी ‘रिलैक्स’ नहीं थी क्योंकि यह अंतिम शॉट था। मैं बहुत नर्वस थी। पर मुझे निशाना लगाना था तो मैंने निशाना लगाया। ’’ 

टॅग्स :एशियन गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!