लाइव न्यूज़ :

हैमस्ट्रिंग अब पूरी तरह से ठीक है : रोहित

By भाषा | Updated: November 4, 2020 10:50 IST

Open in App

शारजाह, चार नवंबर भारतीय सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी ‘हैमस्ट्रिंग’ अब पूरी तरह से ठीक है और दो सप्ताह तक चोट से बाहर रहने के बाद वह मैदान पर वापसी करके खुश हैं।

रोहित ने कहा ,‘‘ मुझे मैदान पर लौटकर अच्छा लग रहा है । कुछ मैच और खेलने हैं और फिर देखते हैं कि कैसा रहता है । हैमस्ट्रिंग अब पूरी तरह से ठीक है।’’

रोहित को इसी चोट के कारण आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुना गया , लेकिन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम लीग मैच में मुंबई की अगुवाई की।

इस मैच में उनकी टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिसे उन्होंने टीम का आईपीएल के इस सत्र का सबसे खराब प्रदर्शन बताया । सनराइजर्स ने इस जीत से प्लेऑफ में जगह बनायी।

रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हम इस दिन को याद नहीं रखना चाहेंगे । यह इस सत्र का सबसे खराब प्रदर्शन रहा । हमने कुछ प्रयोग किये जो चल नहीं सके । शीर्षक्रम के विकेट भी जल्दबाजी में गंवा दिये ।’’

उन्होंने मैच में ओस की भूमिका पर कहा ,‘‘ इसे देखने के दो तरीके है । वानखेड़े स्टेडियम पर हमेशा ओस रहती है तो हम टॉस हारने पर निराश नहीं होना चाहते । हमने रन नहीं बनाये जिससे हम पर दबाव बना । हम पावरप्ले में विकेट भी नहीं ले सके ।’’

उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस हार को भुलाकर अगले मैच में जीत की राह पर लौटेगी ।

रोहित ने कहा ,‘‘यह मजेदार प्रारूप है जिसमें लगातार अच्छा खेलना होता है । आप दिल्ली कैपिटल्स पर मिली दो जीत को याद करना चाहोगे लेकिन हमें वर्तमात में जीना है और लगातार सुधार करना है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस हार को हम यही भूलकर नये सिरे से वापसी करेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!