लाइव न्यूज़ :

हैमिल्टन स्पेनिश ग्रांप्री क्वालीफाइंग में शीर्ष स्थान के साथ 100वीं बार हासिल की पोल पोजिशन

By भाषा | Updated: May 8, 2021 20:31 IST

Open in App

मोंटमेलो (स्पेन) आठ मई (एपी) मर्सीडिज के लुईस हैमिल्टन ने स्पेनिश ग्रांप्री के क्वालीफाइंग मुकाबले में शनिवार को यहां मैक्स वेरस्टाप्पेन को मामूली अंतर से पछाड़ कर फार्मूला वन (एफवन) करियर में 100वीं बार पोल पोजिशन (शीर्ष स्थान से रेस शुरू करने का हक) हासिल किया।

हैमिल्टन ने एक मिनट 16.74 सेकेड का समय लिया जो रेड बुल के वेरस्टाप्पेन से 0.03 सेकेंड कम था।

हैमिल्टन के टीम के साथ ड्राइवर वालट्टेरी बोटास तीसरे स्थान पर रहे।

सत्र के शुरूआती तीन रेसों के बाद हैमिल्टन तालिका में वेरस्टाप्पेन से आठ अंक आगे शीर्ष पर है।

उन्होंने स्पेनिश ग्रांप्री को पांच बार जीता है जिसमें पिछले चार साल में लगातार चार जीत शामिल है। रविवार को करियर की 98वीं जीत के साथ वह मोंटमेलो में दिग्गज माइकल शूमाकर के छह जीत के रिकार्ड की बराबरी करना चाहेंगे।

वेरस्टाप्पेन ने इससे पहले तीसरे अभ्यास सत्र में हैमिल्टन को पछाड़ कर शीर्ष स्थान हासिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!