लाइव न्यूज़ :

हैमिल्टन दूसरे अभ्यास सत्र में पहले स्थान पर

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:19 IST

Open in App

स्पीलबर्ग (आस्ट्रिया), दो जुलाई (एपी) मर्सिडीज को शुक्रवार को आस्ट्रियाई ग्रां प्री के दूसरे अभ्यास सत्र में बारिश से फायदा मिला जिसमें फार्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन सबसे आगे रहे।

हैमिल्टन के मर्सिडीज के साथी ड्राइवर वालटेरी बोटास उनसे एक स्थान पीछे रहे।

वहीं पहले अभ्यास सत्र में पहले स्थान पर रहे मैक्स वर्स्टापेन को गीला ट्रैक रास नहीं आया। चैम्पियनशिप में शीर्ष पर चल रहे रेड बुल के ड्राइवर वर्स्टापेन तीसरे स्थान पर रहे।

हैमिल्टन .189 सेकेंड से बोटास से आगे रहे। वर्स्टापेन हैमिल्टन से .217 सेकेंड पीछे तीसरे स्थान पर थे।

वर्स्टापेन ने पिछले रविवार को रेस जीतकर गत चैम्पियन हैमिल्टन पर 18 अंक की बढ़त बना ली थी।

क्वालीफाइंग शुरू होने से पहले तीसरा अभ्यास सत्र होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!