लाइव न्यूज़ :

हालेप पिंडली में चोट के कारण फ्रेंच ओपन से हटी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:50 IST

Open in App

बुकारेस्ट, 21 मई (एपी) विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने पिंडली की चोट के कारण शनिवार को फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया।

रोमानिया की 29 साल की यह खिलाड़ी 2018 में रोला गैरों (फ्रेंच ओपन) में चैम्पियन बनी थी। इटैलियन ओपन के दौरान उनकी पिंडली की मांसपेशियों में चोट लगी थी।

उन्होंने कहा कि उन्हें चोट से उबरने में अभी समय लगेगा। फ्रेंच ओपन 30 मई से शुरू होगा।

हालेप ने कहा, ‘‘ एक ग्रैंडस्लैम से हटना एक एथलीट के रूप में मेरी सभी सोच और आकांक्षाओं के खिलाफ है, लेकिन मेरे लिए यह सही और एकमात्र फैसला है।’’

हालेप फ्रेंच ओपन में तीन बार की फाइनलिस्ट हैं। उन्होंने पेरिस में 2018 के फाइनल में स्लोएन स्टीफंस को हराकर अपना पहला बड़ा एकल खिताब जीता।

उन्होंने कहा, ‘‘ पेरिस में नहीं जाने की सोच से मुझे दुख होता है, लेकिन मैं अपनी ऊर्जा को ठीक होने, सकारात्मक रहने में इस्तेमाल करना चाहती हूं। मैं जब भी सुरक्षित हो, खेल में वापसी की कोशिश करूंगी।’’

वह विम्बलडन की मौजूदा चैम्पियन हैं। उन्होंने 2019 में इस खिताब को जीता था जबकि कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में टूर्नामेंट रद्द हो गया था।

इस साल विम्बलडन का आयोजन 28 जून से प्रस्तावित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!