लाइव न्यूज़ :

हैडिन ने रहाणे की ‘शानदार’ कप्तानी की तारीफ की

By भाषा | Updated: January 12, 2021 17:43 IST

Open in App

सिडनी, 12 जनवरी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के लिए पहले भेजने की रणनीति को ‘शानदार’ करार देते हुए भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे की तरीफ की।

पंत को मैच के पांचवें दिन हनुमा विहारी से पहले पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। उन्होंने दवाब की स्थिति में 97 रन की बेहतरीन पारी खेली और वह जब क्रीज पर थे, तब भारत के जीतने की उम्मीद बढ़ गयी थी। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार जुझारूपन दिखाया, जिससे मैच ड्रा रहा और चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है।

हैडिन ने ‘सेन रेडियो’ पर कहा, ‘‘ भारतीय टीम कल जैसा खेली उससे वे मैच को सिर्फ ड्रा करा सकते थे लेकिन पंत को लेकर रहाणे की रणनीति शानदार रही। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप इस पर गौर करेंगे तो रहाणे ने पंत को मैच को आगे बढ़ने के लिए भेजा था और पंत ने वही काम किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पंत ने दिलेरी से बल्लेबाजी की और कप्तान के तौर पर टिम पेन को कुछ ऐसे फैसले लेने पर मजबूर किया जो मुझे लगता है कि रणनीतिक तौर पर गलत थे।’’

हैडिन ने कहा, ‘‘ फिर विहारी क्रीज पर आये और वह पुजारा के जैसे खिलाड़ी है। उन्होंने अपना काम बाखूब ही किया।’’

इस 43 साल के पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय टीम के जूझारूपन और जज्बे की तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘‘ कप्तान के तौर पर रहाणे ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है, वह बहुत बहादुर है कि उन्होंने कल एक मौका लिया। मुझे लगता है कि वह लक्ष्य काफी बड़ा था लेकिन फिर भी रहाणे ने एक मौका लिया।’’

भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरी थी। मैच के दौरान पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा और विहारी चोटिल हो गये फिर भी टीम मैच ड्रा करने में सफल रही।

हैडिन ने कहा, ‘‘ इस भारतीय टीम ने शानदार जज्बा दिखाया। उनके कई खिलाड़ी चोटिल हुए, वे अपने नियमित कप्तान के बिना है, उनके तीन मुख्य तेज गेंदबाज नहीं है, जडेजा का अंगूठा टूट गया। उन्होंने शानदार जज्बा दिखाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!