तोक्यो ओलंपिक से पहले की जिम्नास्टिक परीक्षण प्रतियोगिता रद्द

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:59 IST2021-03-09T19:59:42+5:302021-03-09T19:59:42+5:30

Gymnastics test competition before Tokyo Olympics canceled | तोक्यो ओलंपिक से पहले की जिम्नास्टिक परीक्षण प्रतियोगिता रद्द

तोक्यो ओलंपिक से पहले की जिम्नास्टिक परीक्षण प्रतियोगिता रद्द

तोक्यो, नौ मार्च (एपी) तोक्यो ओलंपिक के लिये जिम्नास्टिक परीक्षण प्रतियोगिता को मंगलवार को रद्द कर दी गयी। इसमें जापान से बाहर के खिलाड़ियों को भी भाग लेना था।

जापान जिम्नास्टिक संघ और इस खेल की अंतरराष्ट्रीय संस्था एफआईजी ने कहा कि चार मई से शुरू होने वाला तोक्यो विश्व कप इस सीरीज की आखिरी प्रतियोगिता होती। यह ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी था।

इससे पहले कोविड-19 महामारी के कारण ही जर्मनी और ब्रिटेन में होने वाली पहली दो प्रतियोगिताओं को भी रद्द कर दिया गया था।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के स्थान पर स्थल के परीक्षण के लिए स्थानीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें केवल जापानी जिम्नास्ट ही भाग लेंगे।

प्रतियोगिता को रद्द करने का मुख्य कारण यात्रा प्रतिबंध बताया गया है।

तोक्यो ओलंपिक इस साल 23 जुलाई से शुरू होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gymnastics test competition before Tokyo Olympics canceled

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे