लाइव न्यूज़ :

बेकर जैसा हेडर जमाना सीख रहे हैं गुरप्रीत

By भाषा | Updated: May 17, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ब्राजील के दिग्गज एलिसन बेकर जैसा हेडर लगाना सीखना चाहते हैं लेकिन जब तक वह इसमें पारंगत होते हैं तब तक वह इसकी जिम्मेदारी अपने कप्तान सुनील छेत्री पर छोड़ना चाहते हैं।

लिवरपूल के ब्राजीली गोलकीपर एलिसन के दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में लगाये गये खूबसूरत हेडर से उनकी टीम ने वेस्ट ब्रोमविच को 2-1 से हराया।

गोलकीपरों को मैच के अंतिम क्षणों में इस तरह से गोल करते हुए बहुत कम देखा जाता है। इस मामले में पराग्वे के गोलकीपर जोस लुईस चिलावर्ट का कोई जवाब नहीं था जिन्होंने अपने करियर में आठ अंतरराष्ट्रीय गोल किये।

गुरप्रीत ने एआईएफएफ.कॉम से कहा, ‘‘मैं उनका (बेकर) हेडर बार बार देख रहा हूं। गेंद सही जगह पर पहुंची और उन्होंने बड़ी खूबसूरती से उसे गोल में भेजा। क्या शानदार हेडर था। लेकिन यदि वह नियमित तौर पर इसका अभ्यास कर रहा है तो हमें स्वीकार करना होगा कि यह विशेष है। ’’

गुरप्रीत भी कई अवसरों पर अपनी टीम के आक्रमण में मदद करने के लिये आगे बढ़ जाते हैं और भले ही वह बेताब नहीं है लेकिन मौका मिलने पर इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘''मैं ऐसा करने के लिये बेताब नहीं हूं। मैं अपने क्लब बेंगलुरू एफसी से कुछ अवसरों पर आक्रमण के लिये आगे बढ़ा था। उससे पहले वाले क्लब के लिये भी मैंने ऐसा किया था। ''

गुरप्रीत ने कहा, ''लेकिन यदि टीम को परिस्थिति के अनुसार ऐसी आवश्यकता हो तो फिर कौन जानता है। लेकिन मैं इसे सुनील छेत्री के लिये छोड़ना पसंद करूंगा। वह इस मामले में मुझसे कहीं बेहतर है। मुझे हेडर पर काम करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!