आईएसएल में शीर्ष पर रहने के लिए गुआर्डिओला ने मुंबई सिटी को बधाई दी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:36 IST2021-03-01T20:36:34+5:302021-03-01T20:36:34+5:30

Guardiola congratulates Mumbai City for being on top in ISL | आईएसएल में शीर्ष पर रहने के लिए गुआर्डिओला ने मुंबई सिटी को बधाई दी

आईएसएल में शीर्ष पर रहने के लिए गुआर्डिओला ने मुंबई सिटी को बधाई दी

लंदन, एक मार्च इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) टीम मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गुआर्डिओला ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट की अंक तालिका में शीर्ष पर रहने और एएफस चैंपियन्स के लिए क्वालीफाई करने को शानदार उपलब्धि करार दिया।

मैनचेस्टर सिटी का स्वामित्व रखने वाले सिटी फुटबॉल समूह की मुंबई सिटी एफसी में बहुमत की हिस्सेदारी है।

गुआर्डिओला ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को बधाई। शानदार उपलब्धि। सिटी फुटबॉल समूह के लिए बड़ी उपलब्धि। सभी को बधाई, मैनेजर लोबेरा। बेहद खुशी।’’

सर्जियो लोबेरा के मार्गदर्शन में खेल रही मुंबई सिटी एफसी में 2019 में सिटी फुटबॉल समूह ने 65 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Guardiola congratulates Mumbai City for being on top in ISL

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे