ग्रेग क्लार्क भारतीय पुरुष हॉकी टीम के विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त

By भाषा | Updated: January 5, 2021 13:08 IST2021-01-05T13:08:43+5:302021-01-05T13:08:43+5:30

Greg Clarke appointed analytical coach of Indian men's hockey team | ग्रेग क्लार्क भारतीय पुरुष हॉकी टीम के विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त

ग्रेग क्लार्क भारतीय पुरुष हॉकी टीम के विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त

नयी दिल्ली, पांच जनवरी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओलंपियन ग्रेग क्लार्क को तोक्यो ओलंपिक खेलों तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

क्लार्क इस महीने राष्ट्रीय शिविर में टीम से जुड़ेंगे। वह इससे पहले 2013-14 में भारतीय जूनियर पुरुष टीम के कोच रह चुके हैं। तब भारतीय टीम ने सुल्तान जोहोर कप जीता था और नयी दिल्ली में 2013 में एफआईएच जूनियर विश्व कप में भाग लिया था।

वह 2017 से 2020 तक कनाडा की पुरुष टीम के सहायक कोच रहे थे।

क्लार्क ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इससे पहले हॉकी इंडिया के साथ काम करने के कारण मैं उसके ढांचे और पेशेवरपन से अवगत हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 2013 में जूनियर टीम के जिन खिलाड़ियों को कोचिंग दी थी उनमें से अधिकतर खिलाड़ी अब सीनियर टीम का हिस्सा है और एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने काफी अनुभव हासिल कर लिया है। ’’

क्लार्क ने अपने 11 साल के लंबे करियर में 250 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने दो विश्व कप और दो ओलंपिक खेलों में भी भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Greg Clarke appointed analytical coach of Indian men's hockey team

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे