लाइव न्यूज़ :

यूनान ने मैत्री मैच में बेल्जियम को बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: June 4, 2021 11:50 IST

Open in App

ब्रसेल्स, चार जून (एपी)​ चोटिल खिलाड़ियों से परेशान बेल्जियम को मैत्री फुटबॉल मैच में यूनान ने 1—1 से बराबरी पर रोका जो कि यूरोपीय चैंपियनशिप से पहले उसके लिये निराशाजनक परिणाम कहा जा सकता है।

बेल्जियम इस मैच में केविन डि ब्रूएन के बिना उतरा था। वह पिछले सप्ताह चैंपियन्स लीग फाइनल में मैनचेस्टर सिटी की तरफ से खेलते हुए चोटिल हो गये थे। अक्सेल विटसेल अभी तक चोट से नहीं उबरे हैं जबकि गोलकीपर थीबॉट कोर्टोइस उन तीन अन्य खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें विश्राम दिया गया था।

एडेन हेजार्ड भी चोट से उबर रहे हैं और ऐसे में उनके भाई थोर्गन ने जिम्मेदारी संभाली और 20वें मिनट में बेल्जियम को बढ़त दिला दी। यूनान की तरफ से जियोरजियस ज्वेलास ने बराबरी का गोल किया।

इससे पहले एक अन्य मैच में उक्रेन ने ओलेक्सांद्र जुबकोव के गोल की मदद से उत्तरी आयरलैंड को 1—0 से हराया। तुर्की ने मोलदोवा को 2—0 से जबकि स्वि​ट्जरलैंड ने अपने पड़ोसी लिचेन्सटीन को 7—0 से करारी शिकस्त दी। स्विस टीम की तरफ से मारियो गावरानोविच ने हैट्रिक बनायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!