लाइव न्यूज़ :

तीरंदाज प्रवीण जाधव की शानदार शुरुआत

By भाषा | Updated: July 28, 2021 13:09 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव ने अपने खेल में निरंतरता बनाये रखकर तोक्यो ओलंपिक की तीरंदाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में बुधवार को यहां रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के गालसन बजारझापोव को 6-0 से करारी शिकस्त दी।

रैंकिंग राउंड में भारतीय तीरंदाजों में से शीर्ष पर रहने वाले जाधव ने आत्मविश्वास, धैर्य और एकाग्रता दिखायी और रूसी खिलाड़ी के खिलाफ चार ‘परफेक्ट 10’ और पांच बार नौ – नौ अंक बनाये।

जाधव ने पहली सीरीज में दो बार 10 का स्कोर बनाकर 29-27 से जीत दर्ज करके बजारझापोव को दबाव में ला दिया। रूस ओलंपिक समिति के खिलाड़ी ने दूसरे सेट की पहली दो सीरीज में दो ‘परफेक्ट 10’ लगाये लेकिन तीसरी सीरीज में वह केवल सात अंक बना पाये। जाधव ने इसका फायदा उठाकर 28-27 से यह सेट भी अपने नाम किया।

बजारझापोव ने तीसरे सेट में बेहद लचर प्रदर्शन किया और जाधव ने इसमें 28-24 से आसान जीत दर्ज करके मैच अपने नाम किया। दूसरे दौर में उनका मुकाबला अमेरिका के ब्राडी एलिसन से होगा।

जाधव मिश्रित युगल में दीपिका कुमारी के साथ और पुरुषों की टीम स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!