लाइव न्यूज़ :

सुपर 12 के लिये क्वालीफाई करना शानदार अहसास : कोएत्जर

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:29 IST

Open in App

अल अमेरात, 21 अक्टूबर स्कॉटलैंड के कप्तान काइल कोएत्जर ने गुरूवार को यहां ओमान पर जीत से आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप के सुपर 12 में क्वालीफाई करने के बाद कहा कि यह शानदार अहसास है क्योंकि हम पहले इस मौके से चूक चुके हैं।

स्कॉटलैंड की टीम 2016 टी20 विश्व कप और 2019 विश्व कप क्वालीफायर में करीब से मुख्य ड्रा में पहुंचने से चूक गयी थी। लेकिन उसने गुरूवार काो ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में ओमान को आठ विकेट से हराकर सुपर 12 के ग्रुप दो में क्वालीफाई किया।

कोएत्जर ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह शानदार अहसास है। अब स्कॉटलैंड के पास सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खुद की परीक्षा का मौका होगा। पिछले विश्व कप में हम ग्रुप चरण से चूक गये थे लेकिन इस बार टीम मुश्किलों में एकजुट होकर खेली। ’’

स्कॉटलैंड ग्रुप बी में अपने तीनों मैच जीतकर छह अंक लेकर शीर्ष पर रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। टीम ने बल्ले, गेंद और क्षेत्ररक्षण में अच्छा प्रदर्शन किया है। ’’

कोएत्जर ने कहा, ‘‘हम जिस ग्रुप (बी) में थे, वो मजबूत ग्रुप था लेकिन अगले चरण में चुनौती बहुत कठिन होगी। हम पूरी उम्मीद और भरोसे से हर मुकाबले के लिये उतरेंगे। खिलाड़ियों से उपयोगी योगदान की उम्मीद करेंगे। इस बीच हम थोड़ा जश्न मनाने का भी समय निकालेंगे। ’’

ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने कहा, ‘‘हम हार गये लेकिन हम फिर वापसी करेंगे। हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाये, हमने छोटा स्कोर बनाया जिसका बचाव करना मुश्किल था। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हूं लेकिन कुछ गलतियां हुईं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘बुरा लग रहा है कि हम जीत दर्ज नहीं कर सके, लेकिन पूरा भरोसा है कि हम वापसी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!