तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देगी सरकार

By भाषा | Updated: September 9, 2021 22:07 IST2021-09-09T22:07:00+5:302021-09-09T22:07:00+5:30

Government to give cash prizes to players who win medals in Tokyo Paralympics | तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देगी सरकार

तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देगी सरकार

नयी दिल्ली, नौ सितंबर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने हाल में समाप्त हुए तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने का फैसला किया है।

मंत्रालय ने गुरूवार को जारी एक बयान में कहा कि स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरालंपियन को 10 लाख रूपये, रजत पदक जीतने वाले को आठ लाख रूपये और कांस्य पदक जीतने वाले को पांच लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को तोक्यो पैरालंपिक के पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे। वह भारतीय पैरालंपिक दल के बाकी खिलाड़ियों और कोच को भी सम्मानित करेंगे।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले भी उनके साथ होंगे।

मंत्रालय ने कहा कि भारत ने तोक्यो पैरालंपिक की नौ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिये सबसे बड़ा 54 सदस्यीय दल भेजा था।

इसके अनुसार, ‘‘भारतीय पैरालंपियन खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Government to give cash prizes to players who win medals in Tokyo Paralympics

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे