लाइव न्यूज़ :

सरकार ने पिछले पांच साल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर 65 करोड़ रुपये खर्च किए

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसने पिछले पांच साल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर 65 करोड़ रुपये खर्च करने के अलावा खेल से जुड़ी 20 अवसंरचना परियोजनाओं पर करीब 104 करोड़ रुपये खर्च किए।

सरकार ने कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल कोचिंग शिविर, प्रतियोगिताओं और अन्य खर्चों के लिए किया गया।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य सभा में लिखित जवाब में कहा, ‘‘सीनियर पुरुष हॉकी टीम पर 45.05 करोड़ रुपये और जूनियर पुरुष टीम पर 20.23 करोड़ रुपये खर्च किए गए जिसमें कोचिंग शिविर, विदेश में प्रतियोगिताओं, घरेलू प्रतियोगिताओं, कोच का वेतन, उपकरण आदि पर खर्चा शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा हॉकी के बुनियादी ढांचे से जुड़ी 103.98 करोड़ रुपये की 20 परियोजनाओं को 2016-17 से खेलो इंडिया योजना के तहत स्वीकृत किया गया।’’

सीनियर पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में एतिहासिक कांस्य पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!