लाइव न्यूज़ :

भारतीय टीम के साथ ओलंपिक नहीं जाएंगे गोपीचंद, सांतोसा के लिये छोड़ी जगह

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई भारत को दो ओलंपिक पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने भारत की ओलंपिक बैडमिंटन टीम के साथ तोक्यो नहीं जाने का फैसला किया है ताकि एकल खिलाड़ी बी साई प्रणीत को कोचिंग दे रहे इंडोनिशयाई आगुस द्वी सांतोसा के लिये जगह बन सके।

गोपीचंद के मार्गदर्शन में साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य और पी वी सिंधू ने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीता था। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने केवल पांच सदस्यीय सहयोगी स्टाफ को ही जाने की अनुमति दी जिसमें तीन कोच और दो फिजियो शामिल हैं। इसके बाद गोपीचंद ने हटने का फैसला किया।

ओलंपिक की तैयारियों के लिये सिंधू कोरियाई कोच ताइ सैंग पार्क के साथ गच्चिबावली इंडोर स्टेडियम में अभ्यास कर रही है जबकि सांतोसा प्रणीत को कोचिंग दे रहे हैं।

डेनमार्क के मैथियास बो को चिराग और सात्विक की युगल जोड़ी को तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है जिनका यह पहला ओलंपिक होगा। ये चारों बैडमिंटन खिलाड़ी तोक्यो में भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव अजय सिंघानिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमारे पास केवल एक कोटा उपलब्ध था, गोपीचंद ने इसलिए हटने का फैसला किया ताकि सांतोसा टीम के साथ जा सकें जो महामारी के समय से ही साई (प्रणीत) को कोचिंग दे रहे हैं। ’’

यह स्वाभाविक है कि खिलाड़ी मैचों के दौरान अपने संबंधित कोच को प्राथमिकता देंगे।

गोपीचंद के हटने के बाद भारतीय बैडमिंटन दल में तीन विदेशी कोच सहित नौ सदस्य रह गये हैं। इनमें दो फिजियो सुमांश शिवालंका और इवांगलीन बद्दाम (महिला) तथा चार खिलाड़ी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!