लाइव न्यूज़ :

गोपीचंद ने राष्ट्रीय बैडमिंटन छात्रवृत्ति कार्यक्रम की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 17, 2021 15:38 IST

Open in App

बेंगलुरू, 17 जून भारत के मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने गुरुवार को यहां द स्पोर्ट्स स्कूल में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम की घोषणा की।

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक गोपीचंद के मार्गदर्शन में द स्पोर्ट्स स्कूल बैडमिंटन अकादगी और उसका तकनीकी साझेदार बैडमिंटन गुरुकुल छात्रों को सर्वश्रेष्ठ ट्रेनिंग प्रणाली मुहैया कराएंगे जिससे कि उन्हें निखारा जाए और पूर्णकालिक पेशेवर खिलाड़ी बनाया जाए।

जिन छात्रों में खेलों में सफल होने का जुनून और प्रतिभा है उन्हें शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति मुहैया कराई जाएगी जबकि इस दौरान उनकी शिक्षा से भी समझौता नहीं किया जाएगा।

गोपीचंद ने कहा, ‘‘बैडमिंटन गुरुकुल एक पहल है जिसे शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठित तथा व्यवस्थित तरीके से स्तरीय कोचिंग देकर खेलने का सकारात्मक अनुभव तैयार करने के विचार के साथ शुरू किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक पेशेवर अकादमी है जो शुरुआती, माध्यमिक और पेशेवर स्तर पर ट्रेनिंग मुहैया कराएगी।’’

छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का चयन उनकी रैंकिंग और उपलब्धियों के आधार पर होगा जिसके बाद ट्रायल भी लिया जाएगा। छात्रवृत्ति में शिक्षा और खेल फीस शामिल है।

प्रत्येक साल पांच तक छात्रों को शत प्रतिशत और 25 से 75 प्रतिशत छात्रवृत्ति मुहैया कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!