लाइव न्यूज़ :

गोंजाल्वेस के गोल से चेन्नइयिन ने मुम्बई को बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: January 25, 2021 22:21 IST

Open in App

बम्बोलिम, 25 जनवरी इस्माइल गोंजाल्वेस द्वारा पेनल्टी पर दागे गए गोल की मदद से दो बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में सोमवार को मुम्बई सिटी एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।

बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने 21वें मिनट में गोल करके मुम्बई को 1-0 की बढ़त दिला थी। उन्होंने बिपिन सिंह के पास पर हेडर से यह गोल किया। ओग्बेचे का सत्र में यह पांचवां गोल है।

मैच के 75वें मिनट मुम्बई के अहमद जोहोउ पेनाल्टी क्षेत्र में फाउल कर बैठे और रेफरी ने चेन्नइयिन के पक्ष में पेनल्टी दे दिया। गोंजाल्वेस ने इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं कि जिससे मैच के 76वें मिनट में स्कोर 1-1 की बराबरी पर आ गया। इसके बाद दोनों टीम गोल करने में विफल रही।

मुम्बई को 13 मैचों में तीसरी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और अब टीम 30 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर कायम है। टीम ने अब तक नौ मैच जीते भी है।

चेन्नइयिन को 14 मैचों में सातवीं बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और टीम 16 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। चेन्नइयन के हिस्से अब तक तीन ही जीत आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!