लाइव न्यूज़ :

पीएचएल की दूसरी फ्रेंचाइजी होगी गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:41 IST

Open in App

दुबई, एक दिसंबर प्रीमियर हैंडबॉल लीग (पीएचएल) ने बुधवार को गोल्डन ईगल उत्तर प्रदेश के अपने साथ जुड़ने की घोषणा की जो टूर्नामेंट के पहले सत्र में हिस्सा लेने वाली दूसरी फ्रेंचाइजी होगी।

उत्तर प्रदेश की टीम का स्वामित्व पावना ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज (पीजीआई) के पास होगा जो दक्षिण पूर्व एशिया में आटोमोटिव पुर्जे मुहैया कराने वाली कंपनी है।

पीजीआई के प्रबंध निदेशक स्वप्निल जैन ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हैंडबॉल एक लोकप्रिय खेल है और भारत के अधिकांश स्कूलों ने इसे अपने खेल पाठ्यक्रम में शामिल किया है। हम एक हितधारक के रूप में हैंडबॉल का समर्थन करना चाहते हैं और पीएचएल के साथ हाथ मिलाकर चाहते हैं कि यह अपना पुराना गौरव हासिल करे।’’

लीग का पहला टूर्नामेंट अगले साल होगा लेकिन इसकी तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है। इस लीग की पहली फ्रेंचाइजी गर्वित गुजरात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!