लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के मिशन की शुरुआत करेंगे ‘गोल्डन ब्वाय’ नीरज चोपड़ा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा चार दिसंबर को अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल का दौरा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन की शुरुआत करते हुए संतुलित भोजन, फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

मोदी ने 16 अगस्त को अपने आवास पर तोक्यो ओलंपियन के साथ मुलाकात के दौरान भारतीय ओलंपियन और पैरालंपियन से अपील की थी कि उनमें से प्रत्येक 2023 में स्वतंत्रता दिवस से पहले 75 स्कूलों का दौरा करें और कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और स्कूली बच्चों के साथ खेलें।

बुधवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया कि भाला फेंक के खिलाड़ी चोपड़ा प्रधानमंत्री के मिशन की शुरुआत करेंगे।

ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे ओलंपियन और पैरालंपियन का आह्वान किया था कि वे स्कूलों का दौरा करें और छात्रों से संतुलित आहार, फिटनेस, खेल और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करें। चार दिसंबर को नीरज चोपड़ा अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल में इस मिशन की शुरुआत करेंगे।’’

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और शिक्षा मंत्रालय इसे अगले दो साल में ‘चैंपियन्स से मुलाकात’ कार्यक्रम के रूप में चलाने पर काम कर रहे हैं।

यह कार्यक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का हिस्सा होगा जो देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न है।

चोपड़ा ने तोक्यो खेलों में 87.58 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिए रिकॉर्ड पदक जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!