लाइव न्यूज़ :

केनिशा को अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:27 IST

Open in App

ताशकंद, 16 अप्रैल मुंबई की तैराक केनिशा गुप्ता ने शुक्रवार को यहां उज्बेकिस्तान ओपन चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) विकास समूह में शामिल केनिशा ने 26.61 सेकेंड के समय के साथ टूर्नामेंट का अपना तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

वह इस सप्ताह 100 मीटर और 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में शीर्ष पर रही थी।

फिना से मान्यता प्राप्त यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफायर है। पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के बाद से लगभग सभी भारतीय तैराकों के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है।

साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज ने पहले ही अपनी संबंधित स्पर्धाओं में ओलंपिक ‘बी’ क्वालीफिकेशन मानक हासिल कर लिया है। यहां उनकी कोशिश ‘ए’ मानक हासिल करने की थी।

दोनों तैराकों ने हालांकि अपने समय में सुधार किया लेकिन ‘ए’ मानक नहीं हासिल कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!