लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से पहले स्वर्ण से निश्चित रूप से मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा: ऐश्वर्य

By भाषा | Updated: March 24, 2021 16:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप की पुरूष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा कि तोक्यो ओलंपिक से पहले इस पदक से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

बीस साल के ऐश्वर्य को अपने करियर के शुरूआती दिनों में एक साल के निलंबन का सामना भी करना पड़ा था लेकिन उन्होंने बुधवार को क्वालीफिकेशन के दौरान तेज हवाओं का डटकर सामना किया।

उन्होंने यहां सीनियर विश्व कप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक से पहले इससे मेरे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। ’’

ऐश्वर्य ने कहा, ‘‘क्वालीफिकेशन अच्छा था लेकिन स्कोर कम रहा, क्वालीफिकेशन में अच्छी स्थिति नहीं थी क्योंकि बहुत तेज हवा चल रही थी और फिर बारिश में शुरू हो गयी थी जिससे काफी परेशानी हुई। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘फाइनल्स में काफी दबाव था लेकिन मैंने अच्छै शॉट लगाये। ’’

उनके पिता किसान (वीर बहादुर सिंह) हैं जिन्हें राइफल एकत्रित करने का शौक है और वह निशानेबाज नवदीप सिंह राठौड़ के चचेरे भाई हैं जो बीते समय में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसी कारण वह काफी कम उम्र से इस खेल की ओर आकर्षित हो गये।

उन्होंने मध्य प्रदेश निशानेबाजी अकादमी से प्रशिक्षण लेकर अपना करियर शुरू किया लेकिन 2015 में पहले चयन ट्रायल में असफल रहे। उन्हें इसी साल अपने जूनियर राष्ट्रीय पदार्पण में गलत उपकरण इस्तेमाल करने के लिये एक साल के लिये निलंबित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!