लाइव न्यूज़ :

गोकुलम केरल और ट्राउ के बीच मुकाबला फाइनल जैसा

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:33 IST

Open in App

कोलकाता, 26 मार्च गोकुलम केरल शनिवार को यहां टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन (ट्राउ) का सामना करेगा और यह मैच आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में पहले खिताब में कवायद में लगी इन दोनों टीमों के लिये फाइनल जैसा होगा।

लीग में 14 दौर के बाद गोकुलम केरल, ट्राउ और चर्चिल ब्रदर्स खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। इन तीनों टीमों के समान 26 अंक हैं और अगर आगे भी उनके अंक बराबर रहते हैं तो इनके बीच आपस में खेले गये मैचों के परिणाम से विजेता तय होगा।

गोकुलम केरल के लिये समीकरण स्पष्ट हैं। उसे पहला आईलीग खिताब जीतने के लिये ट्राउ को हराना होगा क्योंकि चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ उसका रिकार्ड अच्छा है।

गोकुलम यह मैच ड्रा होने पर भी चैंपियन बन सकता है लेकिन यह तभी संभव होगा जबकि चर्चिल अपने आखिरी दौर के मैच में पंजाब एफसी से हार जाए। गोकुलम हालांकि जीत के साथ ट्राफी हासिल करना चाहेगा।

ट्राउ की स्थिति भी ऐसी ही है। अगर वह गोकुलम को हरा देता है तो अपना पहला खिताब जीतने में सफल रहेगा। ऐसी स्थिति में चर्चिल के पंजाब एफसी के खिलाफ जीत दर्ज करने पर भी ट्राउ ही चैंपियन बनेगा। इम्फाल की टीम ने चर्चिल के खिलाफ अपने दोनों मैच ड्रा खेले हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह खिताब हासिल कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!