लाइव न्यूज़ :

गोवा की निगाहें आईएसएल सत्र में पहली जीत पर

By भाषा | Updated: November 29, 2020 14:11 IST

Open in App

मडगांव, 29 नवंबर एफसी गोवा की टीम सोमवार को यहां शुरू होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में मजबूत नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के खिलाफ सत्र की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।

गोवा ने बेंगलुरू एफसी के खिलाफ शुरूआती मैच में शानदार वापसी की और इस मैच को 2-2 से ड्रा कराया। लेकिन दूसरे मैच में उसे मुंबई सिटी एफसी से 0-1 से हार का मुंह देखना पड़ा।

लेकिन अब सोमवार को मुख्य कोच जुआन फेरांडो चाहेंगे कि उनकी टीम पूरे तीन अंक हासिल करे जो उनके लिये पूरे सत्र में मनोबल बढ़ाने का काम करेगी।

और ऐसा करने के लिये एफसी गोवा की टीम अपने स्पेनिश स्ट्राइकर इगोर एंगुलो पर निर्भर होगी जिन्होंने बेंगलुरू के खिलाफ मैच में दो गोल दागे थे। लेकिन 36 साल के खिलाड़ी को फिर से वही जादू दोहराने के लिये अन्य स्ट्राइकरों - आरेन डिसिल्वा, देवेंद्र मुर्गांकर, इशान पंडिता और मकान चोथे में से जो भी खेले - की मदद चाहिए होगी।

गोवा के रीडीम तलांग चयन के लिये उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि रेड कार्ड दिखाये जाने के बाद उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है।

वहीं दूसरी ओर नार्थईस्ट अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी जिसने मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 1-0 की जीत से अपना अभियान शुरू किया था। हालांकि उन्होंने केरल ब्लास्टर्स से 2-2 से ड्रा खेला।

उनके मुख्य कोच गेरार्ड नुस उम्मीद करेंगे कि टीम के विदेशी खिलाड़ी फिर से अपनी भूमिका अच्छी तरह निभायें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!