लाइव न्यूज़ :

गोवा ने तमिलनाडु को हराकर किया उलटफेर, महाराष्ट्र और पंजाब भी जीते

By भाषा | Updated: November 8, 2021 17:38 IST

Open in App

लखनऊ, आठ नवंबर गोवा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप ए मैच में सोमवार को गत चैम्पियन तमिलनाडु को सात विकेट से हराकर उलटफेर किया।

तमिलनाडु की चार मैचों में यह पहली हार है। तमिलनाडु को नौ विकेट पर 136 रन पर रोकने के बाद गोवा ने 18.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गोवा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद तमिलनाडु के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। तमिलनाडु ने 11वें ओवर में 56 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद संजय यादव (38) और शाहरुख खान (26) ने छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला।

अनुभवी एन जगदीशन (21) और कप्तान विजय शंकर (पांच) भी बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे सके।

गोवा के लिए बायें हाथ के तेज गेंदबाज श्रीकांत वाघ ने चार ओवर में 36 रन देकर चार विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा ने पी श्रवण कुमार (17 रन पर दो विकेट) के पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिये लेकिन आदित्य कौशिक (41) और शुभम रंजने (नाबाद 52) ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी करके टीम को वापसी करायी।

रंजने को इसके बाद सुयश प्रभुदेसाई (नाबाद 43) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने  बिना किसी और क्षति के टीम को लक्ष्य के पार (तीन विकेट पर 140 रन) पहुंचा दिया। प्रभुदेसाई ने 24 गेंद की आक्रामक नाबाद पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए जबकि रंजने ने 42 गेंद की  नाबाद पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े।

ग्रुप के दूसरे मैच में महाराष्ट्र ने नौशाद शेख (36 गेंद में 55 रन) और केदार जाधव (39 गेंद में नाबाद 52) की अर्धशतकीय पारियों से 20 ओवर में तीन विकेट पर 193 रन बनाने के बाद पांडिचेरी को 13.5 ओवर में 76 रन पर ऑल आउट कर 117 रन की बड़ी जीत दर्ज की।

महाराष्ट्र के अजीम काजी ने 17 गेंद में नाबाद 31 रन की पारी खेलने के बाद बायें हाथ की स्पिन गेंदबाजी से हैट्रिक भी ली। नौशाद शेख ने नौ रन देकर तीन विकेट लिये।

दिन के एक अन्य मैच में पंजाब ने ओडिशा को 60 रन से हराया।

रमनदीप सिंह की 23 गेंद में 54 रन की पारी के दम पर चार विकेट पर 189 रन बनाने के बाद पंजाब ने ओडिशा को सात विकेट पर 129 रन पर रोक दिया।

तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पंजाब की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और तीनों टीमों के समान 12 अंक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!