लाइव न्यूज़ :

तीसरे स्थान पर पहुंचने की कोशिश करेंगे गोवा और जमशेदपुर

By भाषा | Updated: January 13, 2021 18:16 IST

Open in App

फातोर्दा, 13 जनवरी जमशेदपुर एफसी और एफसी गोवा के बीच गुरुवार को यहां होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाल प्रतियोगिता के मैच में दोनों टीमों की निगाह तीसरा स्थान हासिल करने पर टिकी रहेगी।

गोवा के अभी 10 मैचों में 15 जबकि जमशेदपुर के इतने ही मैचों में 13 अंक हैं। हैदराबाद के भी गोवा के समान 15 अंक हैं लेकिन गोल अंतर में वह आगे है। ऐसे में इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। मुंबई 25 अंक लेकर पहले और एटीके मोहन बागान 20 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

गोवा के कोच जुआन फेरांडो एक समय पर एक ही मैच पर ध्यान देना चाहते हैं।

फेरांडो ने कहा, ‘‘अब हमारे लिए यह जरूरी है कि हम एक समय पर एक ही मैच पर ध्यान दें। फुटबाल में प्रत्येक मैच मायने रखता है। हमें एक समय पर एक ही मैच पर ध्यान केंद्रित करना होगा और अगला मुकाबला भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह (जमशेदपुर) एक अच्छी टीम है और उसमें बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। हमारे लिए, यह एक नया अध्याय है और हम हर दिन रक्षापंक्ति और आक्रमण में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हम जमशेदपुर के खिलाफ पिछली गलतियों को नहीं दोहराएंगे।’’

जमशेदपुर के कोच ओवेन कॉयले इस बात से अच्छी तरह से अवगत हैं कि वे एफसी गोवा के खिलाफ कोई गलती नहीं कर सकते हैं।

कॉयले ने कहा, ‘‘ हमें व्यक्तिगत गलतियों को सुधारकर आगे बढ़ना है और सुधार जारी रखना है। यह हमें एफसी गोवा के खिलाफ करना होगा, जो कि बहुत अच्छी टीम है। हमें कड़ी मेहनत जारी रखनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!