लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के फुटबॉलर टेर स्टेगेन यूरो 2020 से बाहर

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:01 IST

Open in App

बार्सीलोना, 17 मई (एपी) जर्मनी के गोलकीपर मार्क-आंद्रे टेर स्टेगेन ने सोमवार को स्वयं को इस साल की यूरोपीय चैंपियनशिप से बाहर कर लिया जिससे कि वह अपने घुटने का इलाज करा सकें।

उम्मीद थी कि बार्सीलोना का यह गोलकीपर जर्मनी की टीम में मैनुएल नुएर का बैकअप होगा। जर्मनी को यूरोपीय चैंपियनशिप के ग्रुप एफ में फ्रांस, पुर्तगाल और हंगरी के साथ रखा गया है।

टेर स्टेगेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मैंने क्लब की मेडिकल टीम के साथ मिलकर फैसला किया है कि मैं अपने घुटने का इलाज कराऊंगा।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे दुख है कि इस इन गर्मियों में जर्मनी के साथ यूरो 2020 में नहीं खेल पाऊंगा। इतने वर्षों में पहली बार मैं घर में बैठकर एक प्रशंसक के रूप में अपनी टीम का समर्थन करूंगा, उम्मीद करता हूं कि हम इसे जीतेंगे।’’

टेर स्टेगेन ने सेल्टा विगो के खिलाफ बार्सीलोना की 1-2 की हार के बाद यह बयान दिया है। इस बार के साथ बार्सीलोना की स्पेनिश लीग खिताब जीतने की उम्मीद भी टूट गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!