लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के कोच ने नस्लीय टिप्पणी के लिये प्रतिबंध स्वीकार किया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 17:07 IST

Open in App

तोक्यो, छह अगस्त (एपी) साइक्लिंग की संचालन संस्था ने शुक्रवार को जर्मनी के एक अधिकारी को पूरे साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया क्योंकि उन्होंने ओलंपिक में पुरूषों के टाइम ट्रायल के दौरान नस्लीय टिप्पणी का इस्तेमाल किया था।

अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग संघ ने कहा कि पैट्रिक मोस्टर ने 31 दिसंबर 2021 तक प्रतिबंध स्वीकार कर लिया है। जर्मनी साइक्लिंग महासंघ के खेल निदेशक मोस्टर इससे सितंबर में बेल्जियम में होने वाली रोड विश्व चैम्पियनशिप में अपनी टीम के साथ नहीं रहेंगे।

संघ ने कहा कि मोस्टर की टिप्पणी भेदभावपूर्ण थी जो आचार संहिता के विपरीत थी।

मोस्टर ने यह टिप्पणी 28 जुलाई को रेस के दौरान की थी जब जर्मनी का राइडर अल्जीरिया और एरिट्रिया के प्रतिद्वंद्वियों से पिछड़ रहा था। इसके अगले दिन ही जर्मनी की ओलंपिक टीम ने उन्हें स्वदेश भेज दिया था।

संघ ने कहा कि वह हर तरह के नस्लीय और भेदभावपूर्ण बर्ताव की निंदा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!