लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने पुर्तगाल को 4-2 से हराया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 10:45 IST

Open in App

म्यूनिख, 20 जून (एपी) जर्मनी ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप में लय हासिल करते हुए शनिवार रात गत चैंपियन पुर्तगाल को 4-2 से हराया जिसमें विरोधी टीम के खिलाड़ियों ने भी मदद की।

पुर्तगाल की टीम इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में एक ही मैच में दो आत्मघाती गोल करने वाली पहली टीम बनी।

जर्मनी को पहले मैच में फ्रांस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और इस जीत के बाद टीम ने राहत की सांस ली होगी।

स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 15वें मिनट में यूरो 2020 का अपना तीसरा गोल दागकर पुर्तगाल को बढ़त दिलाई। रोनाल्डो का जर्मनी के खिलाफ यह पहला गोल है।

डिफेंडर रूबेन डियास और राफेल गुरेइरो ने हालांकि इसके बाद दो आत्मघाती गोल दागकर मध्यांतर से पहले जर्मनी को 2-1 की बढ़त तोहफे में दे दी।

काई हावर्ट्ज और रोबिन गोसेन्स ने इसके बाद क्रमश: 51वें और 60वें मिनट में गोल दागकर जर्मनी को 4-1 से आगे किया।

रोनाल्डो ने फ्री किक पर जर्मनी के गोल के प्रयास को नाकाम किया जबकि 67वें मिनट में डियोगो जोटा ने पुर्तगाल के लिए एक गोल दागकर स्कोर 2-4 किया लेकिन वह सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर पाए।

रूस में 2018 विश्व कप के पहले दौर से बाहर होने के बाद 2014 के विश्व कप चैंपियन जर्मनी को यूरो 2020 में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

पुर्तगाल और जर्मनी दोनों के अब ग्रुप एफ में तीन-तीन अंक हैं जबकि विश्व चैंपियन फ्रांस चार अंक के साथ शीर्ष पर है। फ्रांस को बुडापेस्ट में हंगरी ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका।

हंगरी का एक अंक हैं और वह बुधवार को म्यूनिख में जर्मनी से खेलेगा। फ्रांस बुडापेस्ट में पुर्तगाल से भिड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!