लाइव न्यूज़ :

जर्मनी , आस्ट्रेलिया पुरूष हॉकी के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: August 1, 2021 12:45 IST

Open in App

तोक्यो, एक अगस्त आस्ट्रेलिया और जर्मनी ने तोक्यो ओलंपिक पुरूष हॉकी स्पर्धा के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत लिये हैं और अब सेमीफाइनल में उनका सामना एक दूसरे से होगा ।

पूल बी की उपविजेता जर्मनी ने रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को हराकर लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया । उसके लिये लुकास विंडफेडर ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो और टिम हर्त्जब्रूच ने एक गोल किया ।

अब तीन अगस्त को उसका सामना पूल ए की शीर्ष टीम आस्ट्रेलिया से होगा जिसने नीदरलैंड को रोमांचक शूटआउट में हराया ।

बाकी दो क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम का सामना स्पेन से और भारत का ब्रिटेन से होगा ।

अर्जेंटीना की खिताब की रक्षा करने की उम्मीदों पर जर्मनी ने पानी फेर दिया । उसने चार में से तीन पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये । पहले 19वें मिनट में लुकास ने गोल दागा । इसके बाद तीसरे क्वार्टर में टिम ने गोल किया । हूटर से 12 मिनट पहले विंडफेडर ने गोल करके 3 . 0 की बढत बना ली । अर्जेंटीना ने ऐन मौके पर मेइको केसेला के पेनल्टी कॉर्नर पर किये गए गोल की मदद से खाता खोला ।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया को नीदरलैंड ने कड़ी चुनौती दी । आस्ट्रेलिया के लिये टॉम विकहैम ने पहला गोल दागा । नीदरलैड ने कई हमले बोले जिन्हें आस्ट्रेलियाई गोलकीपर एंड्रयू चार्टर ने बचा लिया । नीदरलैंड के लिये बराबरी का गोल तीसरे क्वार्टर में मिंक वान डेर वीरडेन ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया । आस्ट्रेलिया ने ब्रांड और विकहैम ने एक बार फिर शानदार मूव को गोल में बदला ।

हूटर से दस मिनट पहले नीदरलैंड टीम के जेरोन हटर्जबर्गर ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल में बदलकर मैच को पेनल्टी शूटआउट में खींचा ।

शूटआउट में आस्ट्रेलियाई गोलकीपर चार्टर ने हटर्जबर्गर, रॉबर्ट कैंपरमैन और जोनास डि जियूस की पेनल्टी बचाई जबकि ब्लैक गोवर्स और फ्लिन ओजिलवी ने गोल दागे ।

आस्ट्रेलिया को भारत में हुए 2018 विश्व कप के सेमीफाइनल में नीदरलैंडने शूटआउट में हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!