लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी के लिये गावस्कर ने की कोहली की तारीफ

By भाषा | Updated: October 26, 2021 18:45 IST

Open in App

दुबई, 26 अक्टूबर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में भारतीय कप्तान विराट कोहली की 57 रन की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि कठिन हालात में खेली गई यह शानदार पारी थी ।

कोहली ने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 49 गेंद में 57 रन बनाये लेकिन भारत को पाकिस्तान ने दस विकेट से हरा दिया। विश्व कप में पाकिस्तान की भारत पर यह पहली जीत थी ।

गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स के शो ‘ फॉलो द ब्लूज’ में कहा ,‘‘ यह शानदार पारी थी क्योंकि भारत ने पावरप्ले में ही सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये थे लिहाजा कोहली के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी थी । उसे पारी को ढर्रे पर लाना था और रनगति भी बढानी थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कोहली ने जिस तरह से पारी खेली, वह अद्भुत थी और खासकर शाहीन अफरीदी को जो छक्का लगाया ,वह कमाल का था ।’’

गावस्कर ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की भी तारीफ की । उन्होंने कहा ,‘‘ जिस अंदाज में वह गेंदबाजी कर रहा था , दाहिने हाथ से सही कोण बनाकर गेंद डालने के बाद वह स्विंग का जैसे इस्तेमाल कर रहा था। ऐसे में कोहली का इस तरह से खेलना जरूरी था । बाहर निकलकर खेलने से ही वह अफरीदी के सामने रन बना सका।’’

पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि पाकिस्तान से मिली हार से तीन सबक मिलते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पहला सबक यह कि पावरप्ले में विकेट नहीं गंवाना है क्योंकि फिर आप इसका फायदा नहीं उठा सकते । इसी तरह गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में विकेट लेना है खासकर जब आपने ज्यादा रन नहीं बनाये हैं । इसके अलावा गेंदबाजों का विविधता का इस्तेमाल करना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!