लाइव न्यूज़ :

गासनोवा ने दो मैच प्वाइंट बचाकर टाइकमन को हराया

By भाषा | Updated: October 26, 2021 10:34 IST

Open in App

क्लूज नापोका (रोमानिया), 26 अक्टूबर (एपी) रूस की अनस्तेसिया गासनोवा ने ट्रांसिल्वेनिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में दो मैच प्वाइंट बचाकर चौथी वरीयता प्राप्त जिल टाइकमन को 4-5, 6-0, 7-5 से हराया।

विश्व में 146वें नंबर की गासनोवा निर्णायक सेट में 5-3 से पीछे चल रही थी। इस बीच स्विट्जरलैंड की टाइकमन को दो मैच प्वाइंट मिले लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पायी। गासनोवा ने लगातार चार अंक बनाकर मैच अपने नाम किया। उनका अगला मुकाबला यूक्रेन की लेसिया सुरेंको से होगा।

पांचवीं वरीयता प्राप्त अजला टोमजानोविच ने भी अंतिम सेट में 5-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करके रूस की अनस्तेसिया पोतापोवा को 6-2, 5-7, 7-5 से पराजित किया।

जर्मनी की मोना बार्थेल और अन्ना लेना फ्रीड्सम, रोमानिया की एना बोगडान और यूक्रेन की अनहेलिना कालिनिना भी आगे बढ़ने में सफल रही।

इस इंडोर प्रतियोगिता में विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को शीर्ष वरीयता दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!