लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशन से 1,60,000 रुपये का गांजा जब्त

By भाषा | Updated: December 18, 2021 21:11 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 18 दिसंबर उत्तर प्रदेश में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शनिवार को यहां एक रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ तस्करों के एक गिरोह का कथित रूप से भंडाफोड़ कर उनके पास से 16 किलो गांजा बरामद किया।

जीआरपी थाने के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ओडिशा के पुरी और उत्तर प्रदेश के हरिद्वार के बीच चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस में यात्रियों की चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले इस गिरोह का पता चला।

संजय कुमार के मुताबिक इस मामले में असलम नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और छापेमारी के दौरान उसके पास से एक लाख 60 हजार रुपये का गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह उत्कल एक्सप्रेस के जरिए नशीली दवाओं की आपूर्ति में सक्रिय था। गिरोह के सदस्यों ने गांजा को ट्रेन के शौचालय की दीवारों में छिपाकर रखा था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!