गंगजी प्रो एम जापान में संयुक्त 11वें स्थान पर

By भाषा | Updated: May 22, 2021 13:48 IST2021-05-22T13:48:32+5:302021-05-22T13:48:32+5:30

Gangji Pro M placed joint 11th in Japan | गंगजी प्रो एम जापान में संयुक्त 11वें स्थान पर

गंगजी प्रो एम जापान में संयुक्त 11वें स्थान पर

इबारकी (जापान), 22 मई राहिल गंगजी और उनके साथी ने जापान में चल रहे पहले गोल्फ पार्टनर प्रो एम टूर्नामेंट में चार अंडर 68 का कार्ड खेला जिससे यह भारतीय इस सत्र में पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाने के करीब पहुंच गया।

गंगजी अभी तालिका में संयुक्त 11वें स्थान पर है।

भारतीय गोल्फर और उनके साथी का स्कोर अब 12 अंडर है जबकि तोमोहारू ओत्सुकी और उनके जोड़ीदार का स्कोर 19 अंडर है। शोतारो वाडा और कैंतारो नाइटो 16 अंडर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

​ रियो इशिकावा 13 अंडर के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर खिसक गये हैं। वह कल तक संयुक्त तीसरे स्थान पर थे। पहले दौर में संयुक्त बढ़त हासिल करने वाले शॉन नौरिस 14 अंडर के साथ छठे स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gangji Pro M placed joint 11th in Japan

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे