साथियान-अमलराज की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में दिलाया भारत को पहला मेडल
By भाषा | Updated: July 12, 2019 19:59 IST2019-07-12T19:59:11+5:302019-07-12T19:59:11+5:30

साथियान-अमलराज की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में दिलाया भारत को पहला मेडल
जी साथियान और एंथोनी अमलराज की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को कांस्य पदक जीतकर विश्व टूर प्लेटिनम ऑस्ट्रेलियाई ओपन की पुरूष युगल स्पर्धा में अपना अभियान समाप्त किया। भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में कोरिया के जियोंग यंगसिक और ली सांगसू की शीर्ष वरीय कोरियाई जोड़ी से 12-14 9-11 8-11 से हार का मुंह देखना पड़ा।
यह ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारत का पहला पदक है। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को सुबह क्वार्टरफाइनल में भी कोरिया के जांग वूजिन और लिम जोंगहून की जोड़ी को 5-11 11-6 14-12 11-8 से पराजित किया था।