FTX Crypto Cup: भारत के 17 साल के ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानन्द ने विश्व नंबर एक मैगनस कार्लसन को दी मात, पर खिताब से चूके

By भाषा | Updated: August 22, 2022 12:06 IST2022-08-22T11:49:22+5:302022-08-22T12:06:39+5:30

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर 17 साल के प्रज्ञानन्द ने एफटीएक्स क्रिप्टो कप के अंतिम दौर में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को हरा दिया। हालांकि एक अंक कम होने की वजह से वे खिताब से चूक गए।

FTX Crypto Cup: chess player Praggnanandhaa stuns five time World Champion Carlsen | FTX Crypto Cup: भारत के 17 साल के ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानन्द ने विश्व नंबर एक मैगनस कार्लसन को दी मात, पर खिताब से चूके

प्रज्ञानन्द ने विश्व नंबर एक मैगनल कार्लसन को दी मात (फाइल फोटो)

Highlightsभारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानन्द ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को 4-2 से हराया।प्रज्ञानन्द ने कार्लसन से लगातार तीन बाजियां जीती जिनमें टाईब्रेक की दो बाजियां भी शामिल हैं।प्रज्ञानन्द हालांकि एक अंक कम होने की वजह से एफटीएक्स क्रिप्टो कप का खिताब जीतने से चूक गए।

मियामी: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानन्द ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां एफटीएक्स क्रिप्टो कप के अंतिम दौर में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को 4-2 से हराया। प्रज्ञानन्द ने कार्लसन से लगातार तीन बाजियां जीती जिनमें टाईब्रेक की दो बाजियां भी शामिल हैं। कार्लसन पर जीत के बावजूद भारत का यह 17 वर्षीय खिलाड़ी अंतिम तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।

नार्वे के कार्लसन ने सर्वाधिक अंक हासिल करके खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कुल 16 अंक हासिल किए जबकि प्रज्ञानन्द ने 15 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। कार्लसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘ मैंने पूरे दिन खराब खेल दिखाया लेकिन आखिर में मैंने वह परिणाम हासिल किया जिसका मैं हकदार था। हारना कभी अच्छा नहीं होता, लेकिन यह उतना ही अच्छा समय है।’’

कार्लसन और प्रज्ञानन्द के बीच बराबरी की टक्कर

एक अन्य किशोर खिलाड़ी अलीरेजा फिरोजा के भी 15 अंक रहे लेकिन उन्हें तीसरा स्थान मिला क्योंकि टूर्नामेंट में पूर्व में प्रज्ञानानंद ने उनको हराया था। कार्लसन और प्रज्ञानन्द के बीच पहली दो बाजियां ड्रॉ रही। नार्वे के खिलाड़ी ने तीसरी बाजी जीती लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और चौथी बाजी जीतकर मुकाबले को टाईब्रेकर तक खींच दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने टाईब्रेकर में दोनों बाजियां जीतकर कार्लसन को हैरानी में डाल दिया।

शानदार फॉर्म में हैं प्रज्ञानन्द

प्रज्ञानन्द इस साल बेहतरीन फॉर्म में हैं और इससे पहले ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में विश्व चैंपियन कार्लसन को दो बार हरा चुके हैं। उन्होंने हाल में चेन्नई में समाप्त हुए शतरंज ओलंपियाड में भारत बी टीम को कांस्य पदक दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। प्रज्ञानन्द ने कहा मैं ‘‘मैं पिछले कुछ दिनों में और बेहतर प्रदर्शन कर सकता था लेकिन कुल मिलाकर दूसरा स्थान अच्छा है।’’

इस भारतीय खिलाड़ी ने फिरोजा पर जीत से अपने अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने अनीश गिरी और लेवोन आरोनियन को भी हराया। अंतिम दौर के अन्य मुकाबलों में फिरोजा ने आरोनियन को 2.5-1.5 से, क्वांग लीम ले (चीन) ने हैंस नीमन को और पोलैंड के जान क्रिजस्टोफ ने अनीश गिरी को 2.5-0.5 से हराया। 

Web Title: FTX Crypto Cup: chess player Praggnanandhaa stuns five time World Champion Carlsen

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Chessशतरंज