लाइव न्यूज़ :

रूट की अर्धशतकीय पारी से लंच तक इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 119 रन

By भाषा | Updated: August 7, 2021 18:24 IST

Open in App

नॉटिंघम, सात अगस्त भारतीय तेज गेंदबाज शुरुआती विकेट झटकने में सफल रहे लेकिन  इंग्लैंड ने दूसरी पारी में कप्तान जो रूट की  नाबाद 56 रन के दम पर वापसी करते हुए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को लंच तक दो विकेट पर 119 रन बना लिये।

इंग्लैंड ने भारत पर 24 रन की बढ़त हासिल कर ली है और क्रीज पर रूट के साथ डोम सिब्ले (116 गेंद में 27 रन) मौजूद है।

रूट ने अब तक अपनी 74 गेंद की पारी में नौ चौकों लगाये है। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था लेकिन डीआरएस लेने के बाद तीसरे अंपायर ने फैसला बदल दिया।

दिन की शुरुआत में मोहम्मद सिराज (36 रन पर एक विकेट) ने रोरी बर्न्स (18) और जसप्रीत बुमराह (20 रन पर एक विकेट) ने जैक क्राउली (छह) का विकेट झटककर भारत को सफलता दिलायी। इन दोनों बल्लेबाजों को कैच विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने लपके।

रूट ने इसके बाद आक्रामक रवैया अपनाकर टीम से दबाव को कम किया। उन्होंने बुमराह के खिलाफ शानदार चौका लगाने के बार सिराज की गेंद में कवर ड्राइव का बेहतरीन नमूना पेश किया और चार रन बटोरे।

दिन के पहले सत्र में मोहम्मद शमी लय हासिल करने के लिए जूझते दिखे। रूट ने उनके खिलाफ आसानी से रन बनाये।

रूट के खिलाफ रविन्द्र जडेजा ने पगबाधा की अपील की जिस पर मैदानी अंपायर ने दिलचस्पी नहीं दिखायी। भारतीय कप्तान कोहली ने इसके बाद डीआरएस का सहारा लिया लेकिन टेलीविजन रीप्ले में गेंद विकेट के सामने टप्पा नहीं खा रही थी।

उन्होंने इसके बाद जडेजा के खिलाफ चौका जड़कर पारी के 35वें ओवर में टीम के स्कोर को 100 रन के करीब पहुंचाया। रूट ने इसके बाद शमी की गेंद पर चौका लगाकर इस मैच का दूसरा और करियर का 51वां अर्धशतक पूरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!