लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच ओपन के पुरूष और महिला गत चैम्पियन ने एक साथ अभ्यास किया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 15:23 IST

Open in App

पेरिस, एक जून (एपी) फ्रेंच ओपन टेनिस की मौजूदा महिला चैम्पियन इगा स्वियाटेक ने कहा कि पुरुषों के मौजूदा चैम्पियन और दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल के साथ अभ्यास करने को लेकर वह नर्वस और रोमांचित थी।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चैम्पियनों के बीच हुए अभ्यास मुकाबले में स्वियाटेक को रोलां गैरों पर 13 बार के विजेता के फोरहैंड और स्पिन शॉट के खिलाफ खेलने का मौका मिला।

उन्होंने सोमवार को टूर्नामेंट के पहले दौर के मैच में जीत दर्ज करने के बाद कहा, ‘‘ मुझे उनके फोरहैंड शॉट खेलने का एहसास हुआ जो शानदार था। मेरे लिये यह बिल्कुल नया अनुभव था। इससे मुझे काफी सकारात्मक ऊर्जा मिली। यह मेरे लिए काफी प्रेरणादायी था। ’’

सोमवार को अपना 20 वां जन्मदिन मनाने वाली स्वियाटेक जब चार साल की थी तब नडाल ने 2005 में पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। अब तक 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके नडाल ने जिस तरह से अपने करियर का आगाज किया था स्वियाटेक ने भी पिछले साल कुछ उसी तरह का कारनामा किया था।

पोलैंड की इस महिला खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ नडाल बहुत महान खिलाड़ी है। वह शानदार इंसान है। मैं हालांकि काफी अंतर्मुखी हूं, लेकिन यह मेरे लिए वाकई मजेदार था। चैम्पियन खिलाड़ी को कोर्ट पर सहज देखना अच्छा अनुभव रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!