लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के फारवर्ड डेम्बेले यूरोपीय चैंपियनशिप से बाहर

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:07 IST

Open in App

पेरिस, 21 जून (एपी) फ्रांस के फारवर्ड ओसमाने डेम्बेले घुटने की चोट के कारण यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।

फ्रांस सॉकर महासंघ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शनिवार को हंगरी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के दौरान डेम्बेले स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे थे और बाद में अंतिम लम्हों के दौरान उन्हें बदल दिया गया था। इसी मुकाबले के दौरान उन्हें चोट लगी थी।

फ्रांस की टीम ने कहा कि रविवार को बुडापेस्ट के अस्पताल में डेम्बेले का एक्सरे हुआ।

टीम ने कहा, ‘‘टीम को ध्यान में रखते हुए उबरने के लिए जितने समय की जरूरत है वह अधिक है। ’’

टीम मैदान पर उतरने के बाद सिर्फ चोटिल गोलकीपर को बदल सकती है। आउटफील्ड के खिलाड़ी को एक बार मैदान पर उतरने के बाद बदला नहीं जा सकता।

डेम्बेले के बाहर होने से फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैंप्स को बाकी बचे यूरो 2020 में 25 खिलाड़ियों के बीच से टीम का चयन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!