लाइव न्यूज़ :

France FIFA World Cup 2022: फाइनल में फ्रांस की अर्जेन्टीना के खिलाफ हार, टीम में हाहाकार, दिग्गज फारवर्ड लेंगे संन्यास, ट्वीट कर कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 20, 2022 11:25 IST

France FIFA World Cup 2022: फ्रांस के फारवर्ड करीम बेनजेमा ने फीफा विश्व कप के फाइनल में फ्रांस की अर्जेन्टीना के खिलाफ हार के बाद सोमवार को सोशल नेटवर्क पर एक संदेश पोस्ट कर संकेत दिए कि वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरीम बेनजेमा 2014 विश्व कप में अपने देश के लिए शीर्ष स्कोरर थे। 2018 में अपने देश की दूसरी विश्व कप जीत से चूक गए थे।फ्रांस की टीम के साथ प्रशिक्षण के दौरान उनकी बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट लग गई थी।

France FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप के फाइनल में हार के बाद फ्रांस टीम में हाहाकार है। फ्रांस के फारवर्ड करीम बेनजेमा ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हराया था। उन्होंने दोहा के लुसैल स्टेडियम में फाइनल में भाग लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण को भी अस्वीकार कर दिया था।

बेनजेमा 2014 विश्व कप में अपने देश के लिए शीर्ष स्कोरर थे। अंतरराष्ट्रीय टीम के साथी मैथ्यू वालबुएना के साथ सेक्स-टेप कांड में उनकी कथित भूमिका के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके कारण वह 2018 में अपने देश की दूसरी विश्व कप जीत से चूक गए थे।

विश्व के शीर्ष खिलाड़ी के रूप में बेलोन डियोर पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बेनजेमा का विश्व कप जीतने का सपना पिछले महीने कतर में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टूट गया था क्योंकि फ्रांस की टीम के साथ प्रशिक्षण के दौरान उनकी बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट लग गई थी।

बेनजेमा ने अपने 35वें जन्मदिन पर फ्रांस की शर्ट में अपनी एक तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं आज जहां हूं वहां पहुंचने के लिए मैंने प्रयास किया और गलतियां की और मुझे इस पर गर्व है! मैंने अपनी कहानी लिख ली है और हमारी कहानी खत्म हो रही है।’’

रीयाल मैड्रिड का यह स्ट्राइकर 2014 विश्व कप में फ्रांस का शीर्ष स्कोरर था लेकिन देश के विजयी 2018 विश्व कप अभियान में नहीं खेला क्योंकि उन्हें फ्रांस टीम के तत्कालीन साथी मैथ्यू वालबुएना के साथ सेक्स-टेप प्रकरण में कथित भूमिका के लिए राष्ट्रीय टीम से बाहर किया गया था। उस प्रकरण के बाद बेनजेमा की प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचा और उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

अक्टूबर 2015 से लंबे समय तक वह राष्ट्रीय टीम से बाहर रहे लेकिन पिछले साल मई में कोच दिदिएर डेसचैम्प्स ने उनकी टीम में वापसी कराई। डेसचैम्प्स के साथ अपने संबंधों में सुधार के साथ बेनजेमा ने फ्रांस के लिए 16 मैच में 10 गोल किए और काइलियान एमबोप के साथ शानदार जोड़ी बनाई।

पिछले साल की यूरोपीय चैम्पियनशिप में वह चार गोल के साथ फ्रांस के शीर्ष स्कोरर थे। ओलिवियर गिरोड ने कतर में विश्व कप में बेनजेमा के स्थान पर फ्रांस के लिए शुरुआत की और टूर्नामेंट में चार गोल किए। फ्रांस को रविवार को फाइनल में अर्जेन्टीना के खिलाफ पेनल्टी शूट आउट में हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांसफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!