फ्रांस ने रूस की टीम को हराकर महिला हैंडबॉल टीम का स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: August 8, 2021 15:10 IST2021-08-08T15:10:24+5:302021-08-08T15:10:24+5:30

France beat Russia team to win women's handball team gold | फ्रांस ने रूस की टीम को हराकर महिला हैंडबॉल टीम का स्वर्ण पदक जीता

फ्रांस ने रूस की टीम को हराकर महिला हैंडबॉल टीम का स्वर्ण पदक जीता

तोक्यो, आठ अगस्त (एपी) फ्रांस महिला हैंडबॉल में रविवार को रूस की महिला टीम को हराकर तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर 37 साल में पुरुष और महिला दोनों वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला देश बना।

पांच साल पहले रियो ओलंपिक में फ्रांस को पुरुष और महिला दोनों वर्ग के फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

रविवार को हुए फाइनल में फ्रांस की महिला टीम ने रूस की टीम पर 30-25 से जीत दर्ज की। महिला टीम की हौसलअफजाई के लिए पुरुष टीम भी मौजूद थी जिसने एक दिन पहले डेनमार्क को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

फ्रांस की पुरुष और महिला टीमों को पांच साल पहले रियो में हुए फाइनल में इन्हीं दोनों टीमों के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

युगोस्लाविया के 1984 लॉस एंजिलिस खेलों में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के स्वर्ण पदक जीतने के बाद फ्रांस पहला देश है जिसने एक ही ओलंपिक में हैंडबॉल का पुरुष और महिला दोनों वर्ग का खिताब जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: France beat Russia team to win women's handball team gold

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे