लाइव न्यूज़ :

विश्व कप क्वालीफायर में फ्रांस और डेनमार्क जीते

By भाषा | Updated: September 8, 2021 11:50 IST

Open in App

रोम, आठ सितंबर (एपी) एंटोनी ग्रिजमैन और करीम बेनजेमा के चोटिल काइलान एमबापे की गैरमौजूदगी में शानदार प्रदर्शन की बदौलत गत चैंपियन फ्रांस ने विश्व कप क्वालीफाइंग में फिनलैंड को 2-0 से हराकर 2022 टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

बेनजेमा ने ग्रिजमैन के दोनों गोल में मदद की। ग्रिजमैन ने 25वें और 53वें मिनट में गोल दागे।

ग्रिजमैन के फ्रांस के लिए 40 गोल हो गए हैं और वह टीम की ओर से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में थियेरी हेनरी (51 गोल) और ओलिवर गिरोड (46 गोल) के बाद माइकल प्लातिनी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

यूरोपीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे डेनमार्क ने इस्राइल को 5-0 से रौंदा। डेनमार्क ने क्वालीफाइंग में अब तक 22 गोल किए हैं जबकि उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ है।

नीदरलैंड ने मेम्फिस डेपाय की हैट्रिक की बदौलत तुर्की को 6-1 से हराया जबकि एर्लिंग हेलांड की हैट्रिक से नॉर्वे ने जिब्राल्टर को 5-1 से शिकस्त दी।

फ्रांस ग्रुप डी में 12 अंक के साथ शीर्ष पर है। उसने युक्रेन और फिनलैंड पर सात अंक की बढ़त बना रखी है लेकिन युक्रेन ने उससे एक जबकि फिनलैंड ने दो मैच कम खेले हैं।

ग्रुप ए में पुर्तगाल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में अजरबेजान पर 3-0 की आसान जीत दर्ज की और ग्रुप में शीर्ष पर चल रहा है।

पुर्तगाल की ओर से बर्नार्डो सिल्वा, आंद्रे सिल्वा और डियोगो जोटा ने गोल दागे। रोनाल्डो को पिछले मैचों में कार्ड दिखाए जाने के कारण निलंबन झेलना पड़ा था।

सर्बिया ग्रुप में शीर्ष पर जगह बनाने की तरफ बढ़ रहा था लेकिन निकोला मिलेनकोव ने अंतिम लम्हों में आत्मघाती गोल दाग दिया जिससे टीम को आयरलैंड के खिलाफ 1-1 के ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। सर्बिया को सर्गेज मिलिनकोविच ने बढ़त दिलाई थी।

पुर्तगाल 13 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि उसके बाद सर्बिया (11), लग्जमबर्ग (6), आयरलैंड (2) और अजरबेजान (1) का नंबर आता है।

ग्रुप डी में कजाखस्तान ने बोसनिया और हर्जेगोविना को 2-2 से बराबरी पर रोका।

फ्रांस ग्रुप में 12 अंक के साथ शीर्ष पर है। युक्रेन के पांच, फिनलैंड के पांच, बोसनिया के तीन और कजाखस्तान के तीन अंक हैं।

ग्रुप एफ में डेनमार्क ने क्वालीफायर के छह मैचों में छह जीत दर्ज की।

स्कॉटलैंड ने पहले हाफ में पेनल्टी पर लिंडन डाइक्स के गोल की बदौलत आस्ट्रिया को 1-0 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाने की दावेदारी बरकरार रखी है।

फेरो आइलैंड ने माल्दोवा को 2-1 से हराया।

डेनमार्क 18 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि उसके बाद स्कॉटलैंड (11), इस्राइल (10), आस्ट्रिया (7), फेरो आइलैंड (4) और माल्दोवा (1) का नंबर आता है।

ग्रुप जी में नीदरलैंड और नॉर्वे ने जीत दर्ज की जबकि मोंटेनेगरो ने लात्विया से गोल रहित ड्रॉ खेला।

नीदरलैंड बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर चल रहा है। उसके और नॉर्वे के समान 13 अंक हैं। इनके बाद तुर्की (11), मोंटेनेगरो (8), लात्विया (5) और जिब्राल्टर (0) हैं।

ग्रुप एच में क्रोएशिया ने स्लोवेनिया को 3-0 से हराया जबकि रूस ने माल्टा को 2-0 से शिकस्त दी।

स्लोवाकिया ने साइप्रस को 2-0 से हराया।

क्रोएशिया और रूस दोनों के समान 13 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण क्रोएशिया शीर्ष पर है। स्लोवाकिया के नौ, स्लोवेनिया के सात, माल्टा के चार और साइप्रस के भी चार अंक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!