लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में चार खेल पदार्पण करेंगे जबकि बेसबॉल, साफ्टबॉल की वापसी होगी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 16:34 IST

Open in App

तोक्यो, 18 जुलाई ओलंपिक खेल अपने कार्यक्रम में नये खेलों के शामिल होने से प्रत्येक चार साल बाद भव्य होते रहते हैं और इस बार 339 पदक दांव पर लगे होंगे जिससे तोक्यो खेल अब तक के सबसे बड़े ओलंपिक खेल होंगे।

कोविड-19 से प्रभावित तोक्यो खेलों में पांच खेल ओलंपिक कार्यक्रम में जुड़ेंगे जिसमें से चार पदार्पण करेंगे जो स्केटबोर्ड, सर्फिंग, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग और कराटे हैं।

पहली बार ओलंपिक कार्यक्रम में स्केटबोर्ड और सर्फिंग को शामिल किया है जिन्हें 2024 पेरिस ओलंपिक के लिये भी मंजूरी मिल गयी है। स्केटबोर्ड में पार्क और स्ट्रीट दो वर्गों में स्पर्धायें खेली जायेंगी।

सर्फिंग पुरूष और महिला दोनों वर्गों में करायी जायेगी।

युवाओं में आजकल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग को लेकर काफी ‘क्रेज’ है जो एकल स्पर्धा के तौर पर पुरूष और महिला दोनों वर्गों में होगी।

कराटे जापान की पारंपरिक मार्शल आर्ट है जिसकी शुरूआत जापान के ओकिनावा में 1868 में हुई थी। देश में इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है, हालांकि इसे पेरिस के अगले चरण में शामिल नहीं किया जायेगा। यह काटा और कुमिटे दो स्पर्धाओं में खेली जायेगी।

वहीं बेसबॉल और साफ्टबॉल पहले भी ओलंपिक का हिस्सा रह चुकी हैं। बेसबॉल को 1992 बार्सिलोना खेलों में पदक स्पर्धा के रूप में शामिल किया गया था जो 2008 बीजिंग तक ओलंपिक का हिस्सा बनी रही लेकिन फिर इसे सूची से हटा दिया गया।

जापान में बेसबॉल काफी लोकप्रिय है तो यह तोक्यो ओलंपिक में वापसी को तैयार है। बेसबॉल केवल पुरूषों और साफ्टबॉल महिलाओं की स्पर्धा है।

साफ्टबॉल ने 1996 अटलांटा ओलंपिक में पदक स्पर्धा में पदार्पण किया था और यह भी 2008 तक कार्यक्रम का हिस्सा बना रहा लेकिन फिर इसे हटा दिया गया। इसे सिर्फ तोक्यो ओलंपिक में ही रखा जायेगा और 2024 पेरिस ओलंपिक में यह स्पर्धा नहीं दिखेगी।

तोक्यो ओलंपिक में कई मौजूदा खेल नये प्रारूप में दिखायी देंगे जिसमें बास्केटबॉल और साइक्लिंग स्पर्धायें शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!