लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सुरक्षित नहीं , विलियमसन समेत चार कीवी खिलाड़ी मालदीव रवाना

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई केन विलियमसन और न्यूजीलैंड के तीन अन्य खिलाड़ी शुक्रवार को मालदीव रवाना हो गए क्योंकि वे कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल दिल्ली में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे ।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान विलियमसन, चेन्नई सुपर किंग्स के मिशेल सेंटनेर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के काइल जैमीसन और सीएसके के फिजियो टॉमी सिमसेक वाणिज्यिक उड़ान से मालदीव रवाना हो गए ।

चारों को 10 मई तक दिल्ली में ‘मिनी बायो बबल’ में रहना था और इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला तथा 18 जून को भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये ब्रिटेन रवाना होना था ।

सनराइजर्स हैदराबाद के एक अधिकारी ने बताया ,‘‘ केन और न्यूजीलैंड के कुछ अन्य खिलाड़ी दिल्ली में कोरोना महामारी के हालात की वजह से सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे । यही वजह है कि उन्होंने मालदीव जाने का फैसला किया ।’’

ट्रेंट बोल्ट बाकी कीवी आईपीएल खिलाड़ियों के साथ न्यूजीलैंड रवाना हो गए हैं और एक सप्ताह परिवार के साथ बिताकर ब्रिटेन जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!