लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में विमान दुर्घटना में चार फुटबॉलरों की मौत

By भाषा | Updated: January 25, 2021 12:12 IST

Open in App

रियो डि जेनेरियो, 25 जनवरी (एपी) कोरोना वायरस के लिये पॉजीटिव पाये जाने के कारण टीम से अलग यात्रा कर रहे ब्राजीली फुटबॉल क्लब पालमस के चार फुटबॉलरों की विमान दुर्घटना में मौत हो गयी।

उत्तरी प्रांत टोकान्टिस में यह विमान उड़ान भरने से कुछ देर पहले रनवे से फिसल गया था। इस दुर्घटना में पालमस क्लब के अध्यक्ष और पायलट की भी मौत हो गयी।

क्लब के अनुसार ये खिलाड़ी विला नोवा के खिलाफ मैच खेलने के लिये गोयनिया जा रहे थे।

क्लब की प्रवक्ता इजाबेला मार्टिन्स ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि ये खिलाड़ी निजी विमान से यात्रा कर रहे थे क्योंकि उन्हें कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया था।

मार्टिन्स ने कहा कि रविवार उनके पृथकवास का अंतिम दिन था। मृतकों में क्लब के अध्यक्ष लुकास मीरा तथा खिलाड़ी लुकास प्राक्सडेस, गुलरमे नो, रानुले और मार्कस मोलिनारी शामिल हैं। पायलट की पहचान नहीं हो पायी।

दो इंजिन वाले इस विमान में पायलट सहित छह यात्री ही सवारी कर सकते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!