लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक टिकट हासिल करने वाले इरफान सहित चार एथलीट कोविड-19 पॉजिटिव

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई ओलंपिट के लिए क्वालीफाई कर चुके पैदल चाल के एथलीट के टी इरफान सहित ट्रैक एवं फील्ड के पांच खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बेंगलुरु स्थित उत्कृष्टता केन्द्र में कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया।

यह जांच पिछले शुक्रवार को की गयी थी और इसमें संक्रमित पाये जाने वाले खिलाड़ियों को पृथकवास पर रखा गया है।

साइ के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘शुक्रवार को की गयी जांच में कम से कम पांच एलीट (शीर्ष) एथलीट को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इन खिलाड़ियों को दूसरों से अलग रखा गया है।’’

इस सूत्र ने कहा कि एक अन्य पैदल चाल खिलाड़ी के भी जांच में पॉजिटिव होने की संभावना है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी।

साइ के सूत्र ने कहा, ‘‘ चार पुरूष खिलाड़ी और एक महिला खिलाड़ी के अलावा चार सहयोगी सदस्यों को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ महिला खिलाड़ी अपने घर से केन्द्र आयी थी। खिलाड़ियों की जांच छह मई को की गयी थी और सात मई को उसका नतीजा मिला। इन सब ने 29 अप्रैल को कोराना वायरस से बचाव के टीके का पहला डोज लिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक पुरुष खिलाड़ी और एक महिला खिलाड़ी का टीकाकरण नहीं किया गया था। उनकी जांच 10 मई को की गयी थी और कल उनका परिणाम आयेगा।’’

यह पता चला है कि महिला पैदल चाल एथलीटों में कोई भी जांच में संक्रमित नहीं मिला है।

जापान के नोमी में एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप के 20 किमी के आयोजन में 31 साल के इरफान ने चौथे स्थान पर रहने के बाद 2019 में तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।

पिछले महीने भी यहां अभ्यास करने वाले पांच एथलीटों के अलावा रूस के पैदाल चाल कोच अलेक्जेंडर अर्तस्बाशेव को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!