लाइव न्यूज़ :

शंघाई में होगी फॉर्मूला वन की 1000वीं रेस, 1950 में हुई थी शुरुआत

By भाषा | Updated: April 9, 2019 21:32 IST

Open in App

शंघाई, नौ अप्रैल। इंग्लैंड के ग्रामीण इलाके में दूसरे विश्व युद्ध के लिये तैयार किए हवाई अड्डे पर पहली रेस से लेकर इस सप्ताहांत शंघाई के 240 मिलियन डॉलर में तैयार अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर होने वाली 1000वीं रेस तक फॉर्मूला वन ने लंबा रास्ता तय किया है जिसकी शुरुआत 1950 में हुई थी।

सिल्वरस्टोन में पहली रेस 69 वर्ष पहले आयोजित की गयी थी और ब्रिटिश ग्रां प्री तब से लेकर अब भी फॉर्मूला वन का हिस्सा बनी हुई है। उसके अलावा इटालियन ग्रां प्री ही ऐसी रेस है जो हमेशा कैलेंडर का हिस्सा रही। पिछले 70 सत्र में फॉर्मूला वन पांच महाद्वीपों के 32 देशों की यात्रा की और वियतनाम में स्ट्रीट सर्किट अगले साल इस श्रेणी में नया नाम जुड़ जाएगा।

फॉर्मूला वन संगठन को 2017 में अमेरिकी मीडिया की दिग्गज कंपनी लिबर्टी मीडिया ने आठ अरब डॉलर में खरीदा था और अब वह वाल स्ट्रीट में सूचीबद्ध है। एक जमाना था जबकि टायर और तेल कंपनियां ड्राइवरों की पोशाक पर लोगो लगाने के लिए अपने उत्पादों को मुफ्त में वितरित करती थी।

इटली के जियुसेपी फारिना ने मई 1950 में पहली रेस जीती थी और इसके चार महीने बाद स्वदेश में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की थी। अब एक सत्र उससे लगभग दोगुने समय तक चलता है। माइकल शूमाकर के नाम पर सात बार विश्व चैंपियनशिप जीतने का रिकार्ड दर्ज है और यह भी संयोग है कि उन्होंने अपनी अंतिम रेस 2006 में शंघाई में जीती थी।

शूमाकर के फेरारी के साथी ब्राजीली रूबेन बारिचेलो के नाम पर सबसे अधिक रेस में भाग लेने का रिकॉर्ड है लेकिन अपने 18 साल के करियर में वह कभी विश्व चैंपियनशिप नहीं बन पाये। मौजूदा चैंपियन लुई हैमिल्टन ने पिछले साल अपना पांचवां विश्व खिताब जीता था और अब वह शूमाकर के रिकार्ड से दो खिताब दूर हैं। सेबेस्टियन वेटेल ने चार विश्व खिताब अपने नाम किये हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!