लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के ओलंपिक एथलीट पावले योवानोविच ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: May 10, 2020 14:21 IST

Pavle Jovanovic: बॉबस्ले प्रतियोगिता में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले पावले योवानोविच ने आत्महत्या कर लीमहासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरोन मैकग्वायर ने कहा कि शीतकालीन खेल जगत के लिए यह त्रासदी है

Open in App

लॉस एंजिलिस: शीतकालीन ओलंपिक 2006 की बॉबस्ले प्रतियोगिता में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले पावले योवानोविच ने आत्महत्या कर ली। वह 43 साल के थे। अमेरिकी बॉबस्ले एवं स्केलेटन महासंघ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

योवानोविच के टीम के पूर्व साथी और महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरोन मैकग्वायर ने कहा, ‘‘शीतकालीन खेल जगत के लिए यह त्रासदी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बॉबस्ले के प्रति पावले के जज्बे और प्रतिबद्धता को उनके साथी खिलाड़ियों, कोचों, प्रतिद्वंद्वियों और खेल के प्रशंसकों ने देखा और महसूस किया था। उन्होंने जिंदगी को जिंदादिली के साथ जिया और उनके साथ जिन भी लोगों ने समय बिताया उन पर उनका कभी नहीं मिटने वाला प्रभाव रहा। ’’ 

पावले योवानोविच 2006 विंटर ओलिंपिक में टू मेन और फॉर मेन इवेंट में सातवें स्‍थान पर रहे थे।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!