लाइव न्यूज़ :

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान भास्कर गांगुली अस्पताल में, हालत स्थिर

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:46 IST

Open in App

कोलकाता, 29 जून भारत के पूर्व गोलकीपर और 1982 एशियाई खेलों में फुटबॉल टीम की अगुवाई करने वाले भास्कर गांगुली तेज बुखार और ऑक्सीजन स्तर की कमी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए है।

उनकी टीम के पूर्व साथी मिहिर बसु ने बताया कि 64 साल के इस पूर्व खिलाड़ी की कोविड​​​​-19 जांच रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आयी है। वह ईएम बाईपास के पास एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में है।

भारतीय टीम के पूर्व स्ट्राइकर बसु ने कहा, ‘‘ सोमवार शाम को वह गंभीर रूप से बीमार हो गये और उन्हें 100 डिग्री से अधिक बुखार था। उनका ऑक्सीजन स्तर भी 91 तक गिर गया था। हम उन्हें अस्पताल ले गए और आईसीयू में निगरानी में रखा गया। उनकी हालत अब स्थिर है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो चार-पांच दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।’’

ईस्ट बंगाल का यह पूर्व दिग्गज पार्किंसंस रोग से भी पीड़ित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!